Suvichar in hindi for students

Suvichar in hindi for students

सुविचार हमारे जीवन में एक अहम रोल अदा करते हैं सुविचार हमें अच्छे विचार सोचने और समझने की सकती देते हैं सुविचार के द्वारा हम अपने परिवार और बच्चों में संस्कारों का निर्माण कर सकते हैं ताकि आने वाले कल में वे एक अच्छे इंसान बने कुछ सुविचार हम आपके लिए लेकर आये हैं जो आपको पसंद आएंगे 


Suvichar in hindi for students
Suvichar in hindi for students

1. गलती उसी से होती है जो जो मेहनत करता है 
निकम्मों की जिंदगी तो ,
दूसरों में गलती निकालने में ही निकल जाती है



2. मुलाकात जरुरी है रिश्ते निभाने के लिए वरना लगाकर भूल जाने से तो पौधे भी सूख जाते हैं



3. हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो धूप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लग जाते हैं 


4. ख़ुशी से जीने के बहाने ढूंढे गम तो किसी न किसी बहाने से मिल ही जाता है 


5. सारा झगड़ा ही ख्वाहिशों का है न गम चाहिए और न कम चाहिए 


6. जमाना भी अजीब है नाकामयाब लोगों का मजाक उडाता है कामयाब लोगों से जलता है


7. क्रोध से शुरू होने वाली हर बात लज्जा पर समाप्त होती है 



8. सफल व्यक्ति वह है जो दूसरों द्वारा फेंकी गयी ईंट से एक मजबूत नीव बना सके 



9. मुसीबत सब पर आती है ,कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है 



10. समय हाथ से निकल जाने के बाद पश्चाताप ही हाथ लगता है 


11. चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है और इंसान की कीमत खोने के बाद 


12. समझदार व्यक्ति खुद गलतियां नहीं करता बल्कि दूसरों की गलतियों से जीवन की सच्चाई को परख लेता है
 13. जीवन में आगे बढ़ना है तो निर्भर नहीं होना है गैरों पर मंजिल उन्हें मिलती है जो खड़े होते हैं अपने पैरों पर 


14. हर किसी से नम्रता से बात करोमीठा बोलने वाला कभी हारता नहीं 


15. सब्र एक ऐसी सवारी है जो कभी गिरने नहीं देती न किसी के कदमो में ,न किसी की नजरों में 


16. मेहनत वो सुनहरी चाबी है जो बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल देती है


17. जीवन में कुछ बड़ा मिल जाये तो छोटे को कभी मत भूलना क्योंकि जहां सुई का काम है वहां तलवार काम नहीं करती 


18 . पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी शाखा के हिलने पर नहीं घबराता क्योंकि पंछी शाखा पर नहीं अपने पंखो पर विश्वास करता है


19. नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते हैं इम्तिहान उनके जबरदस्त होते हैं 

20. हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है 
21. जिसके पास एक अच्छा दोस्त है उसे किसी दर्पण की जरूरत नहीं 

22. कुछ लोग चप्पल के जैसे होते हैं साथ तो देते हैं लेकिन पीछे कीचड़ उछालते रहते हैं


 23. अगर बदलना ही है तो खुद को बदलो


 24. भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है औरों पर रखो तो कमजोरी 



25. अच्छा वक्त उसी का होता है जो किसी का बुरा नहीं सोचता 


26. कोशिश आखिरी साँस तक करनी चाहिए या तो
 लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव 


 27.  अगर जिंदगी में सुकून चाहिए तो लोगों की बातों को दिल से लगाना 
छोड़ दो 


 28. अगर आप जीत गए तो खुश हो जाओगे हार गए तो समझदार 


  29. अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या न करे सूर्योदय तब भी  होता है जब करोड़ों लोग सोये होते हैं 


  30. अच्छी बातें कहने से ज्यादा अच्छे कर्म करके दिखाओ क्योंकि लोग सुनना नहीं देखना अधिक पसंद करते हैं